GST के अंतर्गत जो भी व्यक्ति Rs.50,000 से अधिक कीमत के सामान को एक जगह से दूसरे जगह ले जा रहा हो उसके पास E Way बिल होना अनिवार्य है| GST E way बिल E Way बिल पोर्टल पर जेनेरेट किया जाता है|
आप शायद यह भी पढ़ना चाहेंगे:
E-way बिल क्या है? इसे कब और किसे जेनेरेट करना चाहिए?
GSTR 1 क्या है? किसे फाइल करना चाहिए, कैसे फाइल करते है, ड्यू डेट और लेट फाइल करने की फ़ीस
E-Way बिल जेनेरेट करने के स्टेप
स्टेप 1: अपने लॉगिन जानकारियों के साथ E-Way बिल पोर्टल https://ewaybill.nic.in/ पर लॉगिन करें|
नोट: E way बिल जेनेरेट करने के लिए GST रजिस्ट्रेशन और ट्रांसपोर्टर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है|
स्टेप 2: बायीं ओर मेनू में से “जेनेरेट न्यू” (Generate New ) विकल्प को चुनें|
स्टेप 3: जानकारी भरें
अगर आप सप्लायर हैं तो ट्रांज़ैक्शन टाइप (transaction type ) में “आउटवर्ड” (Outward) चुनें|
अगर आप लेनदार हैं तो “इनवर्ड” (Inward) चुनें और GSTIN के साथ जहाँ भी जरुरत हो वहां लेनदार (recipient) और देनदार (supplier) की जानकारी भरे| जब GSTIN भरा जायेगा तब कुछ भाग अपने आप हीं भर दिए जायेंगे|
स्टेप 4: सामन की जानकारी भरें (Goods Description)
- जिस प्रकार आप टैक्स इनवॉइस में समान की जानकारी भरते हैं ठीक उसी प्रकार यहाँ भी सामान का नाम (product name) और उसका विवरण (description) पूरा करें|
- प्रोडक्ट का HSN भरना अनिवार्य है| HSN कोड ढूंढने के लिए यहाँ क्लिक करें|
- IGST और CGST के जो भी रेट लागू होते हैं उन्हें भरें| IGST एक हीं राज्य के अंदर होने वाले ट्रांसपोर्ट पर लागू होगा और CGST/SGST दो राज्यों के बीच होने वाले ट्रांसपोर्ट पर लागू होगा|
- अनुमान के अनुसार ट्रांसपोर्ट की दूरी| इसके आधार पर eway बिल की वैलिडिटी (वैधता) निर्धारित की जाएगी|
स्टेप 5: सबमिट (Submit) पर क्लिक करें
अपना E way बिल जेनेरेट करने के लिए “SUBMIT” पर क्लिक करें| अब आप eWay बिल देख पाएंगे जिसमे E ay बिल नंबर होगा और QR कोड होगा जिसमे सभी जानकारियाँ होगी|
इसकी एक कॉपी प्रिंट कर के उसे दे जो ट्रांसपोर्ट करने वाला है| उसे यह बिल लेनदार के पास सामान पहुँचाने तक पूरी यात्रा के दौरान अपने पास रखना होगा|
आप शायद यह भी पढ़ना चाहेंगे:
अगर आपने GSTR-3B फाइल नहीं किया है तो आपको eWay बिल नहीं मिलेगा
नए बिज़नेस टिप्स के उपदटेस के लिए जुड़े रहें Vyaparapp.in पर
डाउनलोड करें बेहतरीन फ्री बिलिंग सॉफ्टवेयर
Happy Vyaparing!!!